भोपाल। भाेपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आंखों में उस समय आंसू झलक आए जब वे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रज्ञा सिंह ने मालेगांव विस्फोट मामले में पुलिस की प्रताड़ना का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया। इस मौके पर उन्होंने भगवा आतंकवाद का नाम लेने वालों पर भी निशाना साधा।
प्रज्ञा ने इस दौरान यहां तक कहा कि उनके एनकाउंटर की साजिश चल रही थी। वहीं एक बयान में प्रज्ञा ने कहा कि इस बार चुनाव वे नहीं पूरा भोपाल लड़ रहा है। उन्होंने जोड़ा मैं नई भी नहीं हूं और छोटी भी नहीं हूं। उमर अब्दुल्ला के बयान पर साध्सी का कहना था कि निश्चित ही ये लोग तिलमिलाएंगे क्योंकि इनके कुकर्मो का प्रत्यक्ष प्रमाण मैं हूं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रधर्म मुद्दा है। जब राष्ट्र सुरक्षित होगा तो देश भी सुरक्षित रहेगा। सुशासन और पूर्ण स्वराज के साथ सम्मान भी इस देशवासियों को मिलेगा। हिंदू आतंकवाद के सवाल पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना था कि यह नाम दिग्विजय सिंह ने दिया है जो कि गलत है और अब वह खुद ही हिंदू होने का नाटक कर रहे हैं। आतंकवाद को धर्म दिग्विजय सिंह ने बनाया। दिग्विजय सिंह आतंकवादियों को श्री और जी लगाकर सम्मान देते हैं। विदेशी आतंकवादी जो पाकिस्तान और अन्य देशों से आते हैं उनका प्रचार-प्रसार दिग्विजय सिंह करते हैं और यही वजह है कि सच्चे देशभक्त भी उन्हें आतंकवादी नजर आते हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2VRVohh

Social Plugin