भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आरएसएस की हिंदू ब्रांड नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसी के साथ तय हो गया है कि वो भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा की प्रत्याशी होंगी। सिर्फ औपचारिक घोषणा शेष रह गई है जो शाम से पहले हो जाएगी।
एबीवीपी से की सार्वजनिक जीवन की शुरूआत
मूलत: भिंड की की रहने वाली प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत की। भिंड में हुए एबीवीपी के सम्मेलन में प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनकर संगठन का काम करने निकलीं और नेता बन गईं। अरविंद भदौरिया प्रसंग के कारण प्रज्ञा सिंह एबीवीपी छोड़कर आरएसएस का काम करने चलीं गईं।
दिग्विजय सिंह ने हिंदू आतंकवाद का दाग लगाया
मालेगांव ब्लास्ट के बाद हुई गिरफ्तारी के कारण प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पूरे देश में एक पहचान भी मिली। कोर्ट ने उन्हे निर्दोष प्रमाणित कर दिया है। कहा जाता है कि उस समय दिग्विजय सिंह ने भी 'हिंदू आतंकवाद' के नाम पर इनकी गिरफ्तारी करवाई थी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के माथे पर 'हिंदू आतंकवादी' का दाग लगाया था।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2PeeN9D


Social Plugin