भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चुनाव प्रचार के दौरान बंटने के लिए जा रही अवैध शराब का एक ट्रक इंदौर में पकड़ा गया है। ट्रक ड्राइवर शराब के परिवहन हेतु उचित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। पुलिस ने भी यह खुलासा नहीं किया कि शराब किसके यहां डिलेवरी के लिए जा रही थी।
इंदौर के तेजाजी नगर टीआई नीरज मेड़ा के अनुसार शुक्रवार को बायपास पर एक ट्रक रोका गया। ड्राइवर ने उसके कागजात नहीं दिखाए। शंका होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 1000 पेटी (कीमत 75 लाख रुपए) मिली। ड्राइवर शराब के कागज भी नहीं दिखा पाया। शक है कि चुनाव प्रचार के लिए शराब भेजी जा रही थी। अब पता किया जा रहा है कि यह शराब कौन मंगवा रहा था।
बता दें कि भोपाल में कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह और भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही विवादित नेता हैं। दिग्विजय सिंह के 10 साल का शासनकाल उनका पीछा कर रहा है तो साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ दर्ज आतंकवाद का मामला उनकी छवि पर गहरा दाग की तरह नजर आ रहा है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2GGHfx7

Social Plugin