यहां सिर्फ खूबसूरत लड़कियों को मिलती है पुलिस की नौकरी, वर्जिनिटी टेस्ट भी होता है | WORLD NEWS

सरकारी नौकरियों में चयन के मनमाने नियम सिर्फ भारत में नहीं हैं। दुनिया भर में इस तरह के नियम मिल जाते हैं। एक देश तो ऐसा है जहां पुलिस भर्ती के दौरान लड़कियों का मॉडलिंग की तरह अपने खूबसूरत जिस्म का प्रदर्शन करना होता है। चयनकर्ता पुरुष होते हैं। पहला राउंड पास करने के बाद उन्हे वर्जिनिटी टेस्ट कराना होता है। यदि वो वर्जिन नहीं निकलीं तो उन्हे नौकरी नहीं मिलती। 

इंडोनेशिया में दशकों से जारी है ये नियम :


इंडोनेशिया में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए एक खास तरीके का टेस्ट पास करना होता है। जज इस दौरान उन लड़कियों का चयन करते हैं, जो बहुत खूबसूरत होती हैं। गौरतलब है कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स वहां की आजादी के बाद 1946 में बनी थी। लगभग बीस साल बाद 1966 में पुलिस को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया। 1999 में प्रेसिडेंट सुहार्तो के इस्तीफ के बाद दोबारा पुलिस फोर्स को ऑटोनोमी मिली।

मानव अधिकारी संगठन भी कुछ नहीं कर पाया


इस टेस्ट के खिलाफ 2014 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने एक गाइडलाइन जारी की थी। इंडोनेशिया की मानव अधिकारी संगठन ने इसके खिलाफ कदम उठाए। फिर भी प्रशासन कोई सख्त कदम उठाने में असफल ही रहा। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में जब आर्मी फोर्स के जनरल मोल्डोको से बात की गई तो उनका जवाब था इस टेस्ट से प्रॉब्लम क्या है। ये तो एक अच्छा काम है फिर इसकी आलोचना क्यों?


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2FfH3nz