नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाया है कि वो हमला वोट के लिए राजनीतिक साजिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जवानों को जान बूझकर खतरे में डाला गया। यहां तक कि उन्होंने यह भी कह दिया कि जब सरकार बदलेगी तो इस मामले की जांच की जाएगी, तब बड़े-बड़े लोग इसमें फंसेंगे।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ जवानों का 70 से ज्यादा गाड़ियों का काफिल जा रहा था। इसी दौरान विस्फोटक से भरी एक कार ने टक्कर मारी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर जवानों के खून पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। जबकि कुछ नेताओं ने बड़े अधिकारियों के नाम पर भी सवाल उठाए थे। अब समाजवादी पार्टी नेता ने साफ शब्दों में पुलवामा हमले को साजिश बताते हुए इसकी जांच करने की बात कही है।
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, 'पैरामिलिट्री फोर्स सरकार से दुखी हैं। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू-श्रीनगर के बीच चेकिंग नहीं की थी। जवानों को सादी बस में भेजा गया, ये साजिश थी।' इससे आगे उन्होंने कहा कि इस साजिश के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं लेकिन जब सरकार बदलेगी, इस मामले की जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे। रामगोपाल यादव से पहले पश्चिम बंगाल से भी मोदी सरकार के खिलाफ ऐसी आवाज उठ चुकी है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर शहीद जवानों के खून से राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार को पुलवामा हमले के बारे में पहले से जानकारी थी, लेकिन फिर भी जवानों को सड़क मार्ग की जगह हवाई मार्ग से नहीं भेजा गया। ममता के उस गंभीर आरोप के बाद अब रामगोपाल यादव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए यह भी कह दिया कि मई में जब सरकार बदलेगी को इस केस की जांच की जाएगी और इस मामले में बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2WdxxYX

Social Plugin