भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी दीपक बावरिया ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं है। वो काग्रेस नेताओं पर डोरे डाल रही है। कांग्रेस के दावेदारों की ख़रीद-फरोख़्त की जा रही है। 

बता दें कि हाल ही में शहडोल की कांग्रेस नेता हिमाद्री सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। हिमाद्री प्रदेश अध्यक्ष एवं सीएम कमलनाथ की नजदीकी महिला नेता है। शहडोल उपचुनाव में कमलनाथ ने उसे टिकट दिया था और 2019 लोकसभा चुनाव में भी हिमाद्री को ही शहडोल से प्रत्याशी बनाया जाना था। 

दीपक बावरिया ने कहा बीजेपी के पास जनाधार वाले नेता नहीं बचे हैं, इसलिए उसे कांग्रेस नेताओं की ज़रूरत पड़ रही है। बावरिया ने कहा जिस कार्यकर्ता ने ईमान बेच दिया या सत्ता के लालच में डूब गया उसे पार्टी में रोक पाना मुश्किल है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता चुनाव मैदान से भाग रहे हैं। सेफ सीट की तलाश भी कई नेता मध्य प्रदेश का रुख़ कर रहे हैं। भाजपा के पास कुछ बचा नहीं है। 2019 के इस लोकसभा चुनाव में इनकी हार तय है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2WhrBOM