भाजपा: चुनाव समिति की बैठक के बीच रोडमल नागर के खिलाफ प्रदर्शन | MP NEWS

भोपाल। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो रही है। इसमें मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के पैनल फाइनल किए जा रहे हैं। इसी दौरान भाजपा कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वो राजगढ़ सांसद रोडमल नागर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि नागर को टिकट दिया तो वो चुनाव में काम नहीं करेंगे। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे और लोकसभा प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद हैं। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए हुई रायशुमारी और सीटों पर हुए सर्वे पर चर्चा की जा रही है। पार्टी ने विभिन्न सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार की है। इनके नामों पर विचार किया जाएगा। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सदस्यों के समक्ष इसे रखा जाएगा। इस दौरान जीतने वाले मजबूत दावेदारों के नाम तय किए जाएंगे। 

भोपाल, इंदौर और विदिशा अटकेंगे : 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बार भोपाल, इंदौर और विदिशा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा में समय लग सकता है। इसकी वजह भी है। पार्टी इन सीटों पर 30 से 35 साल से लगातार जीतती आ रही है। कांग्रेस की मंशा इन तीन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की है। मुख्यमंत्री कमलनाथ इस बात के संकेत दे चुके हैं। कांग्रेस की इस रणनीति को देख भाजपा इन तीन सीटों पर अपने उन्मीदवार एनवक्त पर घोषित कर सकती है।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2HCf6t7