DIGVIJAY SINGH भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी | CONGRESS CANDIDATE BHOPAL

भोपाल। अंतत: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। सीएम कमलनाथ ने घोषणा की है कि दिग्विजय सिंह, भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। 

बता दें कि इस बार कांग्रेस किसी भी कीमत पर भोपाल सीट को अपने कब्जे में लेना चाहती है। कुछ दिनों पहले सीएम कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को चुनौतीपूर्ण सीट से लड़ने के लिए कहा था। दिग्विजय सिंह ने भी उनकी चुनौती स्वीकार कर ली थी। इसी के साथ तय हो गया था कि दिग्विजय सिंह भोपाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

कांग्रेस इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निर्णय का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस चाहती थी कि बाबूलाल गौर कांग्रेस के प्रत्याशी बनकर भोपाल से चुनाव लड़ें परंतु गौर ने इससे इंकार कर दिया। उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी की परंतु आडवाणी प्रकरण के बाद उन्होंने दावेदारी वापस ले ली। अब भाजपा से केवल 2 नाम शेष रह गए हैं। वीडी शर्मा व आलोक शर्मा। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2YapNJ4