भोपाल के नईम अहमद सैफी उत्तर प्रदेश ”सैफ़ी संघर्ष समिति” के मध्य प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

समाज के प्रति निष्ठा एवं लगनशीलता को देखते हुए सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के राष्ट्रीय सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी जी की संस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हसीन अहमद सैफ़ी जी द्वारा भोपाल निवासी वरिष्ठ समाजसेवी नईम अहमद सैफ़ी जी को मध्य प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस मौके पर नईम सैफी ने NIT सावांददाता से बात करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी का आभारी हूँ जिन्होंने मुझ जैसे नाचीज़ को एक अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। मैं सैफ़ी संघर्ष समिति (पंजी.) को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करते हुए समिति की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।



from New India Times https://ift.tt/2WeB21j