संदीप शुक्ला, ग्वालियर/चंडीगढ़, NIT:

पूरे भारत से 8000 से ज्यादा नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 18 व्यक्तियों को चुना गया। इनमें चाइल्ड केयर एंड डेवलपमेंट श्रेणी में ग्वालियर के डॉ. प्रकाश वीर आर्य को सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रकाश वीर आर्य विगत कई वर्षों से समाज की बेहतरी के लिए विभिन्न स्कूल, कॉलेजों एवं स्वास्थ्य एवं अंगनवाडी केंद्रों एवं विभिन्न मेडिकल कैंपों में जाकर ब्रेस्ट फीडिंग, डाईरिया प्रिवेंशन, कुपोषण, चाइल्ड सेफटी, एनिमिया आदि विषयों पर विभिन्न व्यक्तियों को व्याख्यान देते रहे हैं। इनके साथ ही डॉ. प्रकाश वीर आर्य बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यक्रम के अंतर्गत अपने सहयोगी डॉक्टरों के साथ मिलकर 7000 से ज्यादा बच्चों, जन सामान्य नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं डॉक्टरों, सिक्यूरिटी गार्डों, ट्रेफिक वार्डनों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। डॉ. प्रकाश के द्वारा किए गए इन्हीं कार्यो के लिए उन्हें समय समय पर प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरूस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें सागर, भोपाल, हैदराबाद, इंदौर आदि शहरों में आयोजित कॉन्फ्रेंस में पच्चीस से ज्यादा पुरूस्कारों से नवाजा जा चुका है।
उनके इन्हीं सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए किया गया। उन्होने ये सम्मान प्राप्त कर ग्वालियर वालों का सिर ऊंचा किया है। उनकी इस सफलता के लिए उनके ईष्ट मित्रों, परिजनों एवं समस्त ग्वालियर वालों ने उन्हें बधाई दी है।
from New India Times https://ift.tt/2FmPvCU
Social Plugin