होली के हुड़दंग में बुझ गया एक घर का चिराग, आक्रोशित लोगों ने ट्रक को किया आग के हवाले

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

सुकृत चौकी क्षेत्र के खाने आजमपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर होली के जश्न के बीच तफरीह पर निकला गांव का ही चालक अपनी मस्ती में ट्रक से रिक्शा ट्राली पर बैठे तरुण यादव पुत्र कमलेश यादव (12) निवासी सुकृत एवं अंशु यादव पुत्र प्रमोद (4) को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने घायलों को तत्काल वाराणसी भेजा जहाँ तरुण की मौत हो गयी जबकि अंशु का इलाज ट्रामा सेंटर मे चल रहा है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से ट्रक को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया जिसे पुलिस चौकी उठवा लाई। मृतक सुकृत पुलिस चौकी के बगल का ही निवासी था, खाने आजमपुर में वह अपने खेत पर गया था, दो बहनों के बाद वह एकलौता पुत्र था।



from New India Times https://ift.tt/2Ju09fa