पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नयागांव, एबी रोड़ ग्वालियर को वर्ष 2018-19 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के समस्त प्रशिक्षण संस्थानों में सर्वोत्तम प्रशिक्षण संस्थान के रूप में चयनित किया गया है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 80वे स्थापना दिवस के अवसर पर गत दिवस गुरूग्राम हरियाणा में आयोजित एक भव्य समारोह में श्री अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा इस संस्थान के पुलिस महानिरीक्षक श्री आर पी पाण्डेय को सर्वोत्तम प्रशिक्षण संस्थान की ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया गया।
from New India Times https://ift.tt/2UMWL05

Social Plugin