संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र) NIT:

ग्वालियर पुलिस ने साड़ी कारोबारी हेंमत जैन के हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए उसी की पत्नी और उसके सहयोगियों हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशों के आधार पर इंदरगंज थाने में पदस्थ थाना इंचार्ज मनीष डावर ने अपनी सुझबूझ से हत्या के आरोप में उसकी पत्नी प्रीति जैन को गिरफ्तार किया है। उस पर अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने का आरोप है। विदित रहे कि रविवार को फ्लैट में हेंमत की लाश खून में लथपथ मिली थी जिस पर तेज धारदार हथियार के जख्म के निशान थे।



from New India Times https://ift.tt/2HD3CWh