गोली मारकर लूटी बाइक व नकदी, फिर दुकान का ताला तोड़ चुराया सामान

रसड़ा(बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुधवार की रात्रि में व्यवसायी को गोली मार के घायल कर नगदी एवं बाइक छीना. बाद में चोरो ने दुकान का ताला चटका कर एक हजार नगदी समेत पचास हजार के रुपयो के समान पर हाथ साफ किया. इलाज के दौरान उसकी व्यवसायी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. पुलिस अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है.

कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा निवासी गौरव कुमार उर्फ गोल्डन सिंह पुत्र स्व राजेन्द्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया की मैं और बड़े भाई साकेत कुमार सिंह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे. अपने गाँव के आरा मशीन के समीप बाइक सवार तीन बदमाश ओभर टेक कर बाइक रोकने का इशारा किया. रोकने पर बाइक सवार बदमाशो ने बाइक की चाभी मांगी उसके बाद गाड़ी चला रहे, मेरे भाई साकेत कुमार सिंह पर फायर झोंक दिया. जिससे मेरा भाई साकेत घायल हो गये. मुझसे भी धमका कर मोबाइल एव पर्स भी ले लिया. जिसमें पाँच हजार भी रुपये थे. हमलोगों की सुपर सपेलेंडर बाइक ले कर भाग गये. गाड़ी की डिग्गी में दुकान की चाभी बैंक के पासबुक एवं चेकबुक भी था. सुवह आस पास के लोगो ने बताया की नगर के हिता का पूरा समीप बजरंग मशीनरी स्टोर के दुकान का ताला टूटा है. भाग कर जा कर देखा तो दुकान के काउन्टर से एक हजार रुपया एव दो इलेक्ट्रानिक मोटर पम्प सेट एव कूलर गायब था. सूचना पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुटी.

The post गोली मारकर लूटी बाइक व नकदी, फिर दुकान का ताला तोड़ चुराया सामान appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2uoRa4H
via IFTTT