अविनाश द्विवेदी/विजय भदौरिया, भिंड (मप्र), NIT:
वीरेंद्र नगर जघन्य पांच हत्याकांड मामले में आरोपी अंकुर दीक्षित को द्वतीय अपर सत्र न्यायाधीश एम एल राठौर की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनते ही आरोपी कोर्ट में फफक फफक के रोने लगा।
वीरेंद्र नगर में एक मकान में चार नाबालिग किशोरों सहित की थी पांच लोगों की जघन्य हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में घर पर बच्चों को पढ़ाने वाला शिक्षक अंकुर दीक्षित ही हत्यारा निकला था। कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरेंद्र नगर में 13-14 मई 2016 की रात्रि में यह सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था। पहले सिलसिलेवार प्रेमिका के साथ मिलकर शिक्षक अंकुर ने तीन किशोरियों और एक किशोर को मौत के घाट उतारा फिर प्रेमी ने प्रेमिका को भी जान से मार दिया था।
from New India Times https://ift.tt/2Jp4Abd
Social Plugin