इंदौर। एक तलाकशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ होटल रूम में होली की पार्टी मना रही थी कि तभी प्रेमी की पत्नी आ धमकी। घबराई महिला होटल की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे की खिड़की से कूद गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
घटना इंदौर के लसूड़िया इलाके की जेएमसी स्काई होटल की है। मंगलवार शाम को रेवेन्यू नगर के रहने वाले प्रेमी युवक रूपेश बागोरा ने अपनी पत्नी प्रिया के आईडी कार्ड में हरेफेर करके प्रेमिका सपना पाटिल की फोटो लगाकर पति पत्नी के नाम से होटल में ऑनलाइन रूम बुक कराया था। होटल में दी गई आईडी में युवती का नाम प्रिया पति रूपेश उम्र 28 वर्ष और युवक का नाम रूपेश बागोरा उम्र 30 वर्ष था। पता रेवेन्यू नगर का था।
लसूड़िया टीआई संतोष दूधी ने बताया रूपेश की पत्नी प्रिया को उस पर किसी अन्य महिला के साथ गलत संबंध होने का शक था। वह रूपेश को रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी, जिसके चलते उसका पीछा करती हुई वो होटल तक पहुंची थी। महिला भी शादीशुदा है और दो साल पहले उसका तलाक हो गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों में तीन साल से प्रेम प्रसंग था। रूपेश मंगलवार दोपहर करीब 3.25 बजे महिला के साथ होटल आया और दोनों रूम नंबर 208 में चले गए। दो घंटे बाद उसकी पत्नी भी होटल आ धमकी। रूपेश पत्नी को समझाने लगा और बात करते हुए दूसरी मंजिल से तल मंजिल पर शराब दुकान के पास लेकर आया। वहीं महिला ने जब खिड़की से पति-पत्नी में बहस होती देखी तो डर के मारे कमरे में कुंडी लगाकर उसने खिड़की से छलांग लगा दी। महिला को गिरा हुआ देख लोगों ने रूपेश को जानकारी दी और पुलिस को कॉल किया। पुलिस महिला को गंभीर घायल हालत में लेकर बॉम्बे अस्पताल पहुंचे।
प्रिया ने रूपेश को कैसे ट्रेप किया
प्रिया ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि मैंने कई बार समझाया तो रूपेश हमेशा यह कर बात टाल देता था कि तुम्हारे पास क्या सबूत हैं। कुछ दिन पहले मुझे उसका पुराना मोबाइल मिला। उसमें उसका जीमेल अकाउंट चालू था। रूपेश प्रेमिका से मिलने के लिए ऑनलाइन रूम बुक करवाता था। सोमवार को भी उसने चार बार रूम बुक करवाए। तीन बार कैंसल किए और देर शाम जेएमसी होटल का रूम कन्फर्म कर लिया। दोपहर में वह घर आया और नए कपड़े पहनकर चला गया। जिसके बाद बच्चों के साथ मैंने उसका पीछा किया।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2FhuxUF

Social Plugin