बॉलीवुड में होने जा रही है इन 3 धांसू अभिनेत्रियों की एंट्री

वर्ष 2019 में भी बॉलीवुड को जल्दी ही कुछ नई अभिनेत्रियां मिलने वाली हैं। इनमे से कुछ अभिनेत्रियों की खूबूसरती के चर्चे तो फिल्मों में आने से पहले ही मशहूर हो गए हैं।



1. प्रनूतन बहल
हम साथ साथ है और हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके 'मोहनीश बहल' की बेटी हैं 'प्रनूतन बहल'। बता दें की प्रनूतन की दादी 'नूतन' बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकारा रहीं है। अब प्रनूतन भी अपनी दादी के ही नक़्शे कदम पर चलने वाली हैं। प्रनूतन बॉलीवुड में फिल्म 'नोटबुक' से एंट्री करने जा रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म 29 मार्च 2019 को रिलीज होगी।  अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें



2. संजना सांघी
सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म 'किजी और मैनी' में बतौर अभिनेत्री नजर आने वाली 'संजना सांघी' भी सुंदरता में किसी से कम नहीं है। संजना अभी महज 22 वर्ष की हैं और अपने डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गयी हैं। संजना के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। खबर है की संजना बॉलीवुड में आलिया भट्ट को कड़ी टक्कर देने वाली हैं।



3. सुरीली गौतम
बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन 'यामी गौतम' की बहन 'सुरीली गौतम' भी अब हिंदी फिल्म सिनेमा में अपने अभिनय का जोहर दिखाने वाली हैं। बहन यामी के साथ साथ सुरीली के पिता निर्देशक 'मुकेश गौतम' भी बॉलीवुड में उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। सुरीली रणदीप हुडा स्टार फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' से फिल्मों में कदम रखेंगी।  अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2TyXAfM
via IFTTT