संदीप शुक्ला, हैदराबाद (तिलंगाना), NIT:
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है, नामांकन भरते समय असदुद्दीन ओवैसी ने 13 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है।ओवैसी ने यह भी बताया है कि उनके पास कोई वाहन नहीं है। ओवैसी की चल संपत्ति 1.67 करोड़ रुपए जबकि अचल संपत्ति 12 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
नामांकन दाखिल करते समय उनकी तरफ से दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनकी पत्नी के पास 10.40 लाख रुपए की चल संपत्ति और 3.75 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साल 2017-18 के दौरान औवेसी की आय पिछले साल 13.33 लाख रुपए से घटकर 10 लाख रुपये रही। हलफनामे में असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी घोषणा की है कि उनके ऊपर 9.30 करोड़ रुपये का कर्ज है, जिसमें छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी से लिया गया पांच करोड़ रुपए का कर्ज भी शामिल है।
औवेसी के पास कोई कार तो नहीं है, लेकिन उनके पास एक NP BORE.22 पिस्टल है, जिसकी कीमत एक लाख रुपए है. इतना ही नहीं औवेसी के पास एक NP BORE 30-60 राइफल भी है, जिसकी कीमत भी एक लाख रुपए ही है।औवेसी के पास नकद दो लाख रुपए हैं और 43 लाख रुपए से ज्यादा बैंक में जमा हैं।
from New India Times https://ift.tt/2ufLmuf

Social Plugin