VIDEO देखिए, दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को मुर्दाबाद क्यों कहा | MP NEWS

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बैरागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में अचानक कांग्रेसी कार्यकर्ता मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसके बाद बोले- बुरा उन कार्यकर्ताओं को लग रहा है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में काम नहीं किया है। वरना, इसमें बुरा मानने वाली कोई बात ही नहीं है। 

असल में, ये वाकया तब हुआ, जब दिग्विजय सिंह ने मंच पर हुजूर प्रत्याशी नरेश हीराचंदानी को बुलाया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में हीराचंदानी जी को जिताने के लिए मेहनत की, ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता जिंदाबाद और जिन्होंने काम किया गया, वो मुर्दाबाद। इससे बैरागढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। नरेश ज्ञानचंदानी के सामने हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा ने चुनाव लड़ा था और जीते थे। 

दिग्विजय सिंह ने इसके बाद कहा कि इसमें बुरा मानने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तरफ देखकर कहा कि जो लोग बुरा मान रहे हैं, इसका मतलब उन्होंने पार्टी प्रत्याशी, हीराचंदानी और कांग्रेस के लिए काम नहीं किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2UdnItL