भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र से चार धाम की यात्रा पर गई एक श्रद्धालुओं से भरी बस गाय को बचाने के फेर में यूपी के हाथरस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे मेें तीन लोेगों के मरने की खबर है। इस हादसे में लगभग दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे है। जिसमें 6 लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अलीगढ और आगरा में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मध्यप्रदेश के CM KAMALNATH ने दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र के इंदार, लुकवासा के रिजौदा सहित आसपास के इलाकों से यात्रियों से भरी एक बस चार धाम की यात्रा पर गई हुई थी। यह बस बीते रात्रि लौट रही थी। तभी यह बस यूपी के हाथरस के पास बस एक बाईक पर सबार एक दपत्ति को बचाने के चलते हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में बस अनियंत्रित होकर बाईक सवार दंपत्ति के उपर जाकर पलट गई। जिससे बाईक पर सवार दंपत्ति सहित एक मासूम की बस के नीचे दब जाने से मौत हो गई।
इस बस में कोलारस क्षेत्र के 24 यात्री सवार थे। जिसमें से राजेन्द्र सिंह पुत्र बुंदेल सिंह रघुवंशी इंदार उम्र 60, मुन्नी बाई पत्नि हरीराम सेन उम्र 50 साल निवासी रिजौदा, जानकी बाई पत्नि भास्कर सैन उम्र 50 बदरवास, रामश्री बाई पत्नि भरौसा पाल निवासी रामगढ खतौरा की हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है इस हादसे में म्रतक दंपत्ति में महिला गर्भवती थी। जिसे तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। उसके बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से सीजर कर मासूम को जिंदा निकाला। परंतु उक्त मासूम की भी घटना के एक घण्टे बाद ही मौत हो गई। इस दुखद खबर से क्षेत्र के लोगों में अपने लोगों से संपर्क साधने के प्रयास में है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2DcKvhQ

Social Plugin