जबलपुर। 'हर पति अत्याचारी नहीं और हर महिला बेचारी नहीं' इस नाम से फेसबुक पेज बनाकर महिलाओं को कोसने वाले अनुराग प्यासी की पत्नी ने उनसे तलाक मांगा है। साथ ही अनुराग के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट और मैसेज करने का आरोप भी लगाया है।
सतना के अनुराग प्यासी ने एक फेसबुक पेज बनाया है। जिस पर पत्नी की प्रताड़ना का जिक्र किया था और महिलाओं के अत्याचारों से परेशान पुरुषों के बारे में लिखते थे। उन्होंने IPC की धारा 498A के बारे में लिखना शुरू किया, धीरे-धीरे इस पेज से लोग जुड़ते चले गए और कई लोगों ने अनुराग के पेज के जरिए अपना दर्द जाहिर किया। इस पेज से जुड़े लोगों में ज्यादातर लोग वो थे, जिनकी या तो शादी सफल नहीं हुई या फिर उनकी पत्नियों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित इस पेज के जरिए अपनी भड़ास निकालते हैं।
अनुराग की पत्नी को जैसे ही इसकी खबर मिली तो उसने इस पेज को आधार बनाकर जबलपुर साइबर सेल में अनुराग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और साइबर सेल ने पूरे मामले की तस्दीक की। जिसमें पेज पर कुछ आपत्तिजनक मैसेज पाए गए, जिसके आधार पर अनुराग को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मामला कोर्ट में लंबित है और अनुराग की पत्नी तलाक मांग रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2S3mi81

Social Plugin