भोपाल। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के समक्ष आज BSP की कद्दावर नेत्री एवं पूर्व विधायक सुश्री उषा चौधरी और पूर्व वन अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री आजाद सिंह डबास ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
ये दोनों नेता अजय सिंह के साथ आज सुबह मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के निवास पर उनसे मिले। श्री नाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई और आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपने प्रभाव क्षेत्र में कांग्रेस की नीतियों को आम लोगों के बीच प्रचारित करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर, सुनील बोरसे, नागेन्द्र त्रिपाठी आदि भी उपस्थित थे।
महिला कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक
भोपाल। मध्यप्रदेश महिला कांगे्रस पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की एक अतिआवश्यक बैठक रविवार, 3 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में आयोजित होगी। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मांडवी चैहान ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती ओनिका मेहरोत्रा एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव श्रीमती लता भाटिया मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।
मांडवी चैहान ने कहा कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों, आगामी 8 फरवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के भोपाल आगमन के संबंध में चर्चा होगी। बैठक में महिला कांगे्रस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुष्मितादेव के निर्देश पर प्रदेश में काॅ-आर्डिनेटर, शक्ति काॅडिनेटर, सोशल मीडिया, प्रियदर्शनी, संगठिन एवं असंगठित काॅ-आर्डिनेटर एवं लीगल सेल में बनाये गये पदाधिकारियों उपस्थित रहेंगी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2WyOGxv

Social Plugin