खालिद गौरी, लखनऊ (यूपी), NIT:
करीब छह महीने की लंबी जदोजहद के बाद आख़िरकार वो लम्हा आ ही गया, जब विपिन प्रियंका प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत मिस लखनऊ क्वीन 2018 – 19 के विजेता मिल ही गए। जिसमें विजेता की हकदार बनी प्रेरना कंचन वही फर्स्ट रनरअप रही मांशी भाटिया सेकंड रनर उप बनीं मांडवी तिवारी और स्पेशल आल राउंड परफॉरमेंस के अवार्ड से प्रज्ञा गुप्ता को नवाजा गया।
विजेता को 3 लाख रूपये का चेक प्रदान करते हुए विपिन प्रियंका प्रोडक्शन के करता धर्ता विपिन अग्निहोत्री ने बताया की लखनऊ के इतिहास मे यह पहला मौका है जब प्रतिभागियों को कांटेस्ट मे हिस्सा लेने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ा।
पूर्णिमा श्रीवास्तव को मोस्ट प्रामिसिंग बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा गया पूर्णिमा श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे विपिन प्रियंका प्रोडक्शन के साथ काम करने का मौका मिला विपिन जी के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा।
इस मौके पर मिस लखनऊ क्वीन की विजेता प्रेरना कंचन ने कहा की मिस लखनऊ क्वीन के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और ये आगे चल कर उनके करियर मे काफी मदद करेगा।
इस मौके पर विपिन प्रियंका प्रोडक्शन की चेयरमैन प्रियंका गुप्ता ने कहा हमारा प्रोडक्शन लखनऊ और उत्तर प्रदेश की प्रतिभाओ को निखारने का काम करता रहा है और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी
कार्यक्रम के दौरान विपिन प्रियंका प्रोडक्शन ने इन विभूतिया को भी सम्मानित किया। विपिन प्रियंका प्रोडक्शन द्वारा मिस लखनऊ क्वीन 2018- 19 के मंच पर विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।
मेजर आशीष चतुर्वेदी: अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक संघ उत्तर प्रदेश।
शुभांगी द्विवेदी: लिटिल मिस इंडिया विनर
अहाना सिंह: मिस कैलेंडर क्वीन २०१९
अंशिका सअंग : बेस्ट प्रोमिसिंग फेस ऑफ़ लखनऊ
मुकेश मिश्रा: लखनऊ मे फैशन का प्रचार प्रसार करने के लिए
राखी जायसवाल: रंगकर्मी और अदाकारा को उनके योगदान के लिए।
बिंदू सिंह : मोस्ट प्रामिसिंग परसनालटी लखनऊ
राजेश तनवानी : फैशन और फिल्म इंडस्ट्री योगदान।
रचयिता गुप्ता : मोस्ट प्रामिसिंग मिसेज इन फैशन इंडस्ट्रीज
प्रियांशी राज : बेस्ट डेबयू फैशन इंडस्ट्री।
from New India Times http://bit.ly/2UNo0Y4

Social Plugin