यूपी सरकार के मंत्री का दावा, भाजपा करा सकती है देशभर में सांप्रदायिक दंगे


उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर  (Om Prakash Rajbhar) ने एक बार फिर अपने सहयोगी भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि‘ भाजपा देश में साम्प्रदायिक दंगे करा सकती है'.लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजभर का यह बयान बीजेपी के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाला है.  चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश 

एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अमेरिका की एक कथित खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा भारत में दंगे करा सकती है. राजभर यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, 'आगामी 21 फरवरी को साधु राम मंदिर के नाम पर चिमटा बांटेंगे और भाजपा दंगा करायेगी. भाजपा के लोग वोट के लिये कुछ भी करा सकते हैं'. प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने लोगों से कहा कि देश में हिंदुओं और मुस्लिमों को मिल जुलकर रहना चाहिये. (साभार-एनडीटीवी)
 चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश 

from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2BeMQbK
via IFTTT