पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
ग्वालियर के नवीन पार्क में आज सुबह सफाई करते वक्त सफाई कर्मचारी विमल बाल्मीकि की अचानक बहुत तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसकी जानकारी कुछ स्थानीय लोगों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री सुनील शर्मा जी को दी। सूचना मिलते ही सुनील शर्मा तुरंत पॉर्क में पहुंचे और उन्होंने सफाई कर्मचारी की गंभीर हालत देख कर कहा कि एम्बुलेंस आने में देर होगी क्योंकि इसकी हालत काफी गंभीर है और उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी से सफाई कर्मचारी को जयारोग्य हॉस्पिटल स्वयं ही लेकर पहुंचे और बेहोश सफाई कर्मचारी को आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया इसके बाद उसके परिजनों सूचना दी। सफाई कर्मचारी के परिजनों ने सुनील शर्मा जी को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।
from New India Times http://bit.ly/2MR8k3i
Social Plugin