नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:
राष्ट्रीय आशा दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ अभियान जिला परीषद जलगांव अंतर्गत तहसील स्वास्थ अधिकारी पंचायत समिती कार्यालय द्वारा महिला आशा कर्मियों को सम्मानित किया गया। नगराध्यक्ष्या श्रीमती साधना महाजन के कर कमलों से समारोह का उद्धाटन किया गया।
इस मौके पर रजनी चव्हाण, प्रमिला पाटीलविद्या खोडपे, रुपाली पाटील, अमित देशमुख, अरविंद देशमुख, गटविकास अधिकारी अजय जोशी, बालविकास अधिकारी ईश्वर गोयल, डाॅ चंद्रशेखर पाटिल, डाॅ नंदलाल पाटील आदि मान्यवर उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में गटप्रवर्तक निलिमा गवली, रेखा तायडे, सुनयना चव्हाण, लता सुशीर, संगिता पाटील, माया बोरसे, सुनिता पाटील, ज्योती पाटील, यमुना चौधरी, माधुरी लांडगे, सविता कुमावत, अर्चना टोके को प्रशस्तीपत्रक देकर सम्मानित किया गया। वहीं तमिना तडवी, मंगला पाटील, आशा भोर, कल्पना शिंदे, सीमा राजपुत, मनिषा बोरकर, गीता पाटिल, वैशाली पाटील, भाग्यश्री वराडे, सुपडादेवी माली, विजया जाधव, आशा माली, नंदा अपार, सोनुदेवी तेली, कांचन गोपाल, अक्कादेवी तंवर, मिनाक्षी आंबेडकर, अरुणा पवार, रत्ना मंगरुले, सरला पाटील, माया पाटील, ज्योती पाटील, विजया पाटील, वंदना सुरवाडे को प्रशस्तीपत्र तथा स्मृति चिन्ह से नवाजा गया। समारोह का प्रास्ताविक डाॅ पल्लवी राऊत, सुत्र संचालन तहसील स्वास्थ अधिकारी डाॅ राजेश सोनवने तथा आभार प्रदर्शन ज्योती पाटिल ने किया।
from New India Times http://bit.ly/2BgHYTQ

Social Plugin