रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:
हमारे देश में समाज सेवा के लिए पर्याप्त गुंजाइश है, वनांचल के ग्रामीण कस्बों और गांवों में इसकी अधिक जरूरत होती है। यदि समाजसेवी संगठन एक समाजसेवा में भी एक लक्ष्य बनाकर काम करें तो निश्चित ही उसके सार्थक परिणाम देखने को मिलते हैं, उक्त बातें थान्दला अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एम एस गवली ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के सदस्यों को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में कही। आयोग के सदस्य एस डी ओपी से नगर में हो रही लगातार दुर्घटनाओं के सिलसिले में बात करने पहुँचे थे। एसडीओपी गवली ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक जिला पुलिस कप्तान विनीत जैन के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जाएगा। साप्ताहिक कार्यक्रम में नगर की जनता को यातायात के नियमो की जानकारी दी जाएगी, नाबालिग, बिना लाइसेंस के वाहन नही चलाने की हिदायत दी जाएगी, स्कूलों में जाकर भी दुर्घटनाओं से कैसे बचें इस संदर्भ में बताया जाएगा इस तरह हम भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा सकते है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास के सदस्यों से भी उक्त आयोजन में सहभागिता करते हुए जनता को जागरूक करने का आह्ववान किया है। उन्होंने सदस्यों से कहा कि नगर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए भी उन्हें कार्यक्रम बनाने चाहिए वही शासन की योजनाओं को योग्य व्यक्तियों को लाभ मिले इसके लिए भी प्रयासरत रहना चाहिए।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग का सदस्यता विस्तार
रानू राठौर महिला सेल जिलाध्यक्ष, मूलचंद गुप्ता जिला सचिव, मध्यप्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पवन नाहर, प्रदेश प्रभारी कीर्तिश जैन, प्रतिनिधि प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमठ की अनुशंषा पर खरगोन जिले के लिए पंकज गुप्ता को प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष, झाबूआ में महिला सेल के लिए रानू राठौर को जिलाध्यक्ष, उत्कृष्ट बाउमावि के प्राचार्य मूलचंद गुप्ता जिलासचिव, थान्दला बीआरसी दिलीप जोशी जिला उपाध्यक्ष, प्राध्यापक अब्दुल हक खान जिला सहसचिव, व्यवसायी प्रदीप व्होरा लेबर सेल के प्रति. जिलाध्यक्ष, व्यवसायी राजेन्द्र व्होरा, राजेश व्यास, अनिल शर्मा,
लअमित अरोड़ा, डॉ. दीपक सोनी, सुखलाल मेहसन, दिनेश चतुर्वेदी, लवनेश गोस्वामी, प्रितेश शर्मा तथा मयंक जैन यूथ सेल के सदस्य की घोषणा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष शोभनाथ त्रिपाठी, मुख्य महासचिव रविन्द्र मिश्रा, महासचिव आनंद दुबे “राज” ने करते हुए उन्हें आयोग की सदस्यता प्रदान की। उनकी सदस्यता किट अतिथि एसडीओपी एम एस गवली के साथ आयोग के कार्य. प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने प्रदान की। उनके आयोग में शामिल होने पर परिजनों व इष्ट मित्रों ने बधाइयां दी।
from New India Times http://bit.ly/2UCnc8h


Social Plugin