बोहरा समाज के रूहानी पेशवा श्री सैयदना इदरीस भाई साहब का विधायक वीरसिंह भूरिया ने इस्तकबाल कर लिया उनसे आशिर्वाद

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और हर दिल अजीज विधायक वीरसिंह भूरिया ने थांदला पधारे रूहानी पेशवा शहजादा इदरीस भाई साहब को शॉल श्रीफल भेंट कर उनका इस्तकबाल किया। इदरीस भाई साहब से चर्चा के दौरान विधायक वीरसिंह भूरिया ने बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को जल्द से जल्द थांदला शहर लेकर आने का अनुरोध भी किया जिससे थांदला ही नहीं पूरे जिले के लोगों को उनका आशीर्वाद मिल सके और जिले में खुशहाली व उन्नति हो, सैयदना साहब के स्वागत के लिए हम सभी थांदला वासी आतुर हैं।

गौरतलब है कि शहजादा इदरीस भाई साहब एक निजी कार्यक्रम में शेख मुफदल कल्याणपुरा वाले के यहां पधारे हुए हैं। वहीं कांग्रेसी नेता नगीन शाहजी ने भी थांदला में पदमावती नदी का जो बोहरा समाज द्वारा प्रोजेक्ट शुरू किया गया था उसे पुन: शुरू कर संपूर्ण नगरवासी उस कार्य में जुटकर नदी को स्वच्छ बनाएं। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पार्षद आनंद चौहान, मेघनगर कांग्रेसी नेता रामचंद्र निनामा भी मौजूद थे। वहीं शहजादा इदरीस भाई साहब ने विधायक वीरसिंह भूरिया को शॉल ओढ़ाई तथा उन्हें आश्वस्त किया कि जो आपने न्योता दिया है वह सैयदना साहब के समक्ष पेश करूंगा तथा शहजादा साहब ने थांदला विधानसभा क्षेत्र ही नहीं पूरे देश में अमन-चैन, शांति-भाईचारे कायम रहे ऐसी दुआएं की।

इस दौरान बोहरा समाज के थांदला अमील साहब जनाब मुस्तनसीर भाई साहब, थांदला वाली मुल्ला शेख हैदर भाई कल्याणपुरावाला, शेख ताहिरभाई, मुल्ला आबेदीन भाई, ताहेर भाई परवटवाला, मुस्तुफा कल्याणपुरा वाला, शेख सफदर भाई, अजगर पटवारी समेत अनेक समाजजन मौजूद थे। उक्त जानकारी मेघनगर बोहरा समाज के अध्यक्ष व वाली मुल्ला अली असगर बोहरा ने दी है।



from New India Times http://bit.ly/2G0sAyE