भोपाल। नगर निगम भोपाल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद मोहम्मद सगीर पर एक गरीब महिला के साथ बलात्कार का संगीन आरोप लगा है। महिला की शिकायत है कि मोहम्मद सगीर ने उसकी झुग्गी को सरकारी योजना से पक्का कराने का लालच दिया और इसके बाद बलात्कार किया। बीते रोज फिर मोहम्मद सगीर का आदमी महिला को बुलाने आया। महिला ने जाने से मना किया तो नगर निगम का अमला आकर महिला की झुग्गी तोड़ गया।
झुग्गी को पक्का कराने का लालच देकर रेप किया
शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद मोहम्मद सगीर ने 2016 में इस बात का झांसा देकर दुष्कर्म किया था कि वह झुग्गी में उसका पक्का मकान बनवा देंगे, इसके बाद एक बार और उसने गलत काम किया। महिला का कहना है कि कल सगीर का एक साथी उसे बुलाने आया था, जब उसने वहां जाने से मना कर दिया तो महिला की झोपड़ी गिरा दी गई।
वो अतिक्रमण कर रहे थे नगरनिगम ने कार्रवाई की है
उधर इस मामले में मोहम्मद सगीर का कहना है कि तीन दिन पहले महिला और उसका पति मेरे पास आए थे। उनका कहना था कि वे अर्जुन नगर की झुग्गी में मकान बना रहे है, जिस पर मैंने उन्हें बोला था कि इसके लिए पहले अनुमति ले लें, कहीं भी अतिक्रमण ना करें। मेरे यह कहने के बाद भी उन्होंने अपना मकान बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई कर उनका मकान तोड़ दिया। इस पर उन्हें लगा कि मेरे द्वारा मकान गिराया गया, जिसके बाद महिला ने मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिए।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2SkRRt7

Social Plugin