भोपाल। (DOCTOR SIDDHARTH DIXIT) डॉक्टर सिद्धार्थ दीक्षित के खिलाफ उज्जैन के महिला थाने में महिला डॉक्टर ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। उसने शिकायत की है कि प्राइवेट मेडीकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसके साथी छात्र सिद्धार्थ दीक्षित ने प्यार जताकर उससे नजदीकी बढ़ाई और यौन संबंध बनाए। शादी का वादा पूरा नहीं किया उल्टा रिश्तों के दौरान चुपके से बनाए वीडियो को वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
मामले की शिकायत उज्जैन महिला थाने में दर्ज हुई है। केस डायरी छोला मंदिर थाना जिला भोपाल भेजी गई है। छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक उज्जैन निवासी 32 वर्षीय युवती वर्ष-2016 में छोला मंदिर इलाके के एक निजी मेडिकल कॉलेज में बीडीएस का कोर्स कर रही थी। तब उसकी पहचान सहपाठी सिद्धार्थ दीक्षित से हो गई थी।
उनके बीच नजदीकियां बढ़ने पर सिद्धार्थ ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। भरोसा बढ़ जाने के कारण 7 अप्रैल 2016 को युवती, सिद्धार्थ के तिरुपति अभिनव होम्स स्थित कमरे पर चली गई थी। वहां सिद्धार्थ ने उसके साथ यौन संबंध बनाए। इसके बाद वह जब भी मौका मिलता, युवती के साथ ज्यादती करता था।
बार-बार शादी की बात टालने पर युवती ने सिद्धार्थ से दूरी बनाने की कोशिश की। इस पर सिद्धार्थ ने युवती से कहा कि उसने अपने संबंध का अश्लील वीडियो बना लिया है। यदि वह उसका कहना नहीं मानेगी, तो वह वीडियो वायरल कर देगा। कोर्स पूरा करने के बाद युवती उज्जैन में जाकर जॉब करने लगी थी। पिछले दिनों युवती ने घटना के बारे में अपनी सहेली को बताया। सहेली ने घटना की शिकायत पुलिस में करने की सलाह दी। युवती ने उज्जैन महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
उज्जैन पुलिस ने डॉ. सिद्धार्थ के खिलाफ जीरो पर दुष्कर्म का केस दर्ज केस डायरी छोला मंदिर थाने भेज दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने में असल एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Uu8QGM

Social Plugin