रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के पंचकुई में कृपाओं की माता मरियम का वार्षिक तीर्थ महोत्सव 31 जनवरी से प्रारंभ हो गया है। अब प्रतिदिन शाम को 4:30 बजे पवित्र नोवेना एवं मीसा बलिदान चढ़ाए जा रहे हैं जिसमें पहले ही दिन से लगातार तीन दिन तक फादर पीटर कटारा, फादर जामू कटारा, फादर माइकल मकवाना की टीम द्वारा माता मरियम के जीवन दर्शन एवं प्रभु ईशु मसीह के द्वारा किए गए कार्य एवं चमत्कारों पर आधारित आध्यात्मिक साधना का आयोजन किया गया और प्रतिदिन रात्रि में युवाओं द्वारा भक्ति में गीतों पर आधारित गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। पंचकुई में स्थित कृपाओ की माता मरियम के ग्रोटो वर्ष 1955 से प्रारंभ होकर इस वर्ष 64वें वार्षिक तीर्थ महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह 10 फरवरी रविवार को दोपहर 1:00 बजे से जुलूस इमली मैदान से प्रारंभ होकर पंचकुई स्थित ग्रोटो पर मुख्य खीसत याग दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ होगा।
from New India Times http://bit.ly/2DShHwO

Social Plugin