बजट 2019:'भक्त' इसे सदी का सबसे महान बजट बताएंगे - कुमार विश्वास


नरेंद्र मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर कवि कुमार विश्वास(Kumar Vishwas) ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि अब भक्त इसे सदी का सबसे महान  #Budget2019 बताएंगे और विरोधी इस बजट को जानने-पढ़ने व चर्चा के बजाय आम आदमी और देश के ख़िलाफ़ बजट बताएंगे.  चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश 

मीडिया-मुग़ल राजनैतिक पार्टियों और आकाओं से अपने खट्टे-मीठे संबंधों के स्वादानुसार ज्ञान बघारेगें. देश के हिसाब से तटस्थ व्याख्या करिए ना. वहीं हाईरिस्क वाले इलाकों में तैनात सैनिकों का वेतन भत्ता बढ़ाने की बात का कुमार विश्वास ने समर्थन किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा-इसके लिए पीएमओ और पीयूष गोयल का आभार. उन्होंने सेना के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए कहा कि आपके त्याग का कोई प्रतिफल नहीं,मगर देश की ओर से यह कृतज्ञता ज्ञापन मात्र है. (साभार-एनडीटीवी)
 चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश 


from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2SfmLTS
via IFTTT