जबलपुर/सिहोरा। MISPA MISSION SCHOOL SIHORA के संचालक बी.सी. वर्गिस के खिलाफ अपने ही स्कूल की महिला प्राचार्य का बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ है। महिला प्राचार्य ने बताया कि संचालक ने शादी का लालच देकर 2004 से 2016 तक संबध बनाए और फिर नौकरी से निकालने की धमकी देकर बलात्कार करने लगा।
MISPA MISSION SCHOOL SIHORA JABALPUR MP NEWS
थाना अधारताल मे 43 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2004 में मिस्पा मिशन स्कूल सिहोरा मे टीचर पद के लिये वह स्कूल के डायरेक्टर बी.सी. वर्गिस से मिली, एवं स्कूल मे काम करने लगी। वह अपनी पति से अलग जबलपुर में रहती थी सिहोरा अप डाउन करती थी। इसी दौरान बी.सी वर्गिस से उसकी अच्छी दोस्ती हो गयी थी, बी.सी. वर्गिस ने शादी का झांसा देकर अक्टूबर 2004 में उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाये बाद मे उसे पता चला कि बी.सी. वर्गिस शादीशुदा है, एवं 2 बच्चे है, जिस पर उसने विरोध किया तो कहा कि मेरी पत्नि की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है मै तुम्हारे साथ रहूंगा।
वर्ष 2004 से 2016 तक शादी का प्रलोभन देकर बी.सी. वर्गिस उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब बी.सी. वर्गिस की पत्नि को दोनों के सम्बंधो के बारे मे पता चला तो उससे शादी करने से मना कर दिया, तथा उसके बाद भी उससे शारीरिक सम्बंध बनाने हेतु दबाव बनाता रहा। उसे स्कूल मे बदनाम करने लगा विरोध करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी, उसके यह कहने पर रिपोर्ट करूंगी तो रिपेार्ट करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। रिपोर्ट पर धारा 376(2)एन, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2MHSacc

Social Plugin