पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, 10 शहरों में बनेंगे केंद्र

लखनऊ। नागरिक पुलिस और पीएसी में आरक्षी पद पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता और अभिलेख परीक्षण से वंचित रह गए पुरुष व महिला अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का फैसला किया गया है.
उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऐसे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका देते हुए 3 व 4 फरवरी को उपस्थित होकर शारीरिक व अभिलेखों का परीक्षण कराने का निर्देश दिया है. इसके लिए प्रदेश के 10 शहरों में केंद्र निर्धारित किए गए हैं.

उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि शारीरिक दक्षता और अभिलेख परीक्षण से वंचित रह गए करीब 2500 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती बोर्ड में आवेदन किया था कि दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने के कारण उन्हें समय से सूचना नहीं मिल पाई थी.

The post पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया से वंचित रह गए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, 10 शहरों में बनेंगे केंद्र appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE http://bit.ly/2WJqY1A
via IFTTT