Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Mi Max 4 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Weibo में आज एक नई लीक सामने आई है, जो इस स्मार्टफोन के दो मॉडल में दी जाने वाली स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी दे रही है।
चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश
जानकारी के मुताबिक, Mi Max 4 में 7.2-इंच डिस्प्ले होगी, जिसमें टीयरड्रॉप नॉच होगा और छोड़ी बेजल होगी। इसका बैक और फ्रंट Corning की Gorilla Glass 5 के द्वारा प्रोटेक्टिड होगा। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 SoC होगा। कैमरा की बात करें तो ऐसा हो सकता है कि Mi Max 4 में भी रेडमी नोट 7 के जैसा सैमसंग GM1 48-मेगापिक्सल सेंसर शामल हो। लीक के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5800mAh बैटरी दी जाएगी। इससे पहले कंपनी ने Mi Max 3 में 5500mAh बैटरी दी थी। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 Yuan (लगभग 17,000 रुपये) होगी। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 Yuan (लगभग 19,500 रुपये) होगी और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 Yuan (लगभग 21,500 रुपये) होगी।
चार आसान से सवालों का जवाब देकर जीते Paytm कैश
इसे भी पढ़ें -
Vodafone ने लॉन्च किए 3 नए रिचार्ज प्लान
Vivo V15 Pro स्मार्टफोन भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च
5,000 रुपए से कम कीमत के शानदार फोन
BSNL ने लॉन्च किया 78रु का प्लान, हर दिन मिलेगा 3GB डाटा
Jio यूजर्स को फ्री में मिल रहा है 10GB डेटा
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2CRBbQm
via
IFTTT
Social Plugin