Voto ने भारत में लॉन्च किये चार नए स्मार्टफोन्स, कीमत 4,999 से 6,999 रु के बीच


Voto Mobiles ने भारत में चार नए स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें V11, V12, V3 और V5x शामिल है।  सभी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 7.1 नौगट पर काम करते हैं और क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं।  400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.

इन चारों स्मार्टफोन्स को 4,999 रुपये से लेकर 6,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।Voto V11, V12, V3 और V5x चारों स्मार्टफोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इन चारों स्मार्टफोन में कंपनी ने एंड्रॉइड 7.1 नौगट दिया है और यह चारों 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। Voto V11 और V12 दोनों स्मार्टफोन्स में 5-इंच HD डिस्प्ले और 13-मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि V11 के मुकाबले V12 फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।Voto V3 में 5-इंच डिस्प्ले के साथ 13-मेगापिक्सल रियर और 13+2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।  यह सभी स्मार्टफोन 3000mAh बैटरी के साथ आते हैं .



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2Tuk8KG
via IFTTT