SSC exam calendar 2019 जारी हुआ, जाने कौन सी परीक्षा कब होगी


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2019 में एक जनवरी 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में साल 2018 और 2019 में होने वाली भर्ती की परीक्षाओं की तारीखें जारी की गई हैं। पाए 400रु का फ्री Paytm कैश यहाँ क्लिक करें

 कैलेंडर में सीएपीएफ में एसआई, सीआईएसफ में एएसआई, दिल्ली पुलिस में एसआई की परीक्षा और एसएससी सीजीएल समेत कई परीक्षाएं शामिल हैं। एसआई और एएसआई की परीक्षाएं मार्च 12 मार्च 2019 से 16 मार्च 2019 के बीच आयोजित होंगी। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2018 (टियर-1) की परीक्षाएं 4 जून 2019 से 19 जून 2019 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कंबाइंड हायर सेकंड्री (10+2) परीक्षा 2018 (टियर-1) का आयोजन एक जुलाई 2019 से 26 जुलाई 2019 तक आयोजित होगी।

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल 2017) की परीक्षा और सीएचएस 2017 की परीक्षाओं की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई। एसएससी के कैलेंडर के अनुसार, मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ परीक्षा 2019 के लिए भर्ती का विज्ञापन 22 अप्रैल को निकाला जाएगा। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22.5.2019 होगी। एमटीएस की परीक्षा 2 अगस्त 2019 से 6 सितंबर 2019 की बीच आयोजित की जाएंगी। पाए 400रु का फ्री Paytm कैश यहाँ क्लिक करें



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2ReEq9H
via IFTTT