ग्वालियर। महिलाएं अपने बच्चों को अच्छा जीवन और भविष्य देने के लिए नौकरियां करतीं हैं परंतु उनकी नौकरियां ही कभी-कभी बच्चों के लिए घातक हो जातीं हैं। शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में एक महिला शिक्षक स्कूल में पढ़ा रही थी कि तभी पड़ौस के 2 लड़के उनके घर में घुस गए और उनकी 2 मासूम बेटियों 9 साल और 11 साल का रेप कर दिया।
पोहरी पुलिस थाने में दर्ज FIR के अनुसार घटना पोहरी कस्बे में स्थित मां भगवती कॉलोनी की है। महिला स्कूल में पढ़ाने के लिए गई थी। घर में उनकी 2 बेटियां 9 साल और 11 साल थीं तभी पड़ौस में रहने वाले 2 लड़के 14 साल और 16 साल घर में घुस आए। दोनों लड़कों ने दोनों मासूम बहनों का रेप किया और भाग गए।
डरी सहमी मासूमों ने इस मामले की सूचना अपनी मां को लौटने पर दी। मां ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 376 यानी बलात्कार और पोस्को एक्ट यानी मासूमों के प्रति अपराध के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। इस मामले के दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2R6GJLN

Social Plugin