Samsung का सस्ता फोन Galaxy A20 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट


Galaxy A सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन Galaxy A20 को गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग Galaxy A20 को गीकबेंच पर एसएम-ए205एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज 22 जनवरी की है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर गैलेक्सी ए20 को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा। 400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.


लिस्टिंग से पता चला है कि Galaxy A20 को सैमसंग के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए40 में भी देखने को मिलेगा। गीकबेंच ने सिंगल-कोर में गैलेक्सी ए20 को जहां 1099 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3456 स्कोर प्राप्त हुआ है।

from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2RJtPsu
via IFTTT