Nokia ला रहा 7 कैमरे वाला धमाकेदार स्मार्टफ़ोन


Nokia का 7 कैमरे वाला फोन आने वाला है। इस फोन का नाम Nokia 9 PureView है। Nokia 9 PureView स्मार्टफोन की कीमत 749 और 799 यूरो के बीच हो सकती है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 59,000-65,000 रुपये के बीच हो सकती है। जहां तक कीमत की बात है तो यह सबसे महंगा Nokia स्मार्टफोन हो सकता है। Nokia 9 PureView को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) से पहले जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। 400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.

इस फोन में कुल 7 कैमरे होंगे। फोन के बैक में पेंटा लेंस कैमरा सेटअप होगा। यानी, फोन के पीछे 5 कैमरे लगे होंगे। जबकि इसके फ्रंट में 2 कैमरे होंगे। Nokia 9 PureView में 5.9 इंच का QHD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB का इनबिल्ट स्टोरेज हो सकता है। इसके अलावा, नोकिया के इस स्मार्टफोन में माइक्रोSD कार्ड सपॉर्ट भी मिलेगा। फोन में 4,150mAh की बैटरी होगी। लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फोन को पहले यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है।



from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2F7PIKx
via IFTTT