Nokia 3.1 Plus को पिछले साल अक्टूबर में एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। अभी तक इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट नहीं मिला है। लेकिन अब नई गीकबेंच लिस्टिंग तो यही इशारा देती है कि इस फोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट जल्द ही मिलेगा।
400रु का फ्री Paytm कैश पाने के लिए यहाँ क्लिक करें.
Nokia 3.1 Plus को कई बार एंड्रॉयड पाई के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने हाल ही में Nokia 8 Sirocco के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी किया था। Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर तीन बार लिस्ट किया गया है। तीनों ही लिस्टिंग में इस फोन को एंड्रॉयड पाई से लैस बताया गया है। यह इशारा है कि फोन को जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा।
from WIDGETS TODAY http://bit.ly/2FOqX6f
via
IFTTT
Social Plugin