मंत्री तरुण भनोत के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे, मुर्दाबाद के नारे लगाए | MP NEWS

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री तरुण भनोत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भनोत डिंडौरी के प्रभारी मंत्री हैं। वो पहली बार यहां आए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया फिर भितरघातियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंत्री भनोत ने मांग करने वाले पांच ब्लॉक अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया। बस फिर क्या था, कांग्रेसी भड़क गए और भनोत के खिलाफ धरने पर बैठ गए। 

हुआ यूं कि कांग्रेसियों ने मंत्री भनोत से पार्टी के उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की जिन्होंने चुनाव के वक्त भितरघात किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने वित्त मंत्री तरुण भनोत के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रभारी मंत्री ने चुनाव हराने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई करने की बजाय उनका समर्थन किया। इतना ही नहीं उन्होंने उल्टा इस्तीफा देने की बात कह दी। 

कांग्रेसियों का आरोप है कि जिन्होंने ओमकार सिंह मरकाम को हराने का प्रयास किया, उन्हें मंत्री भनोत महत्व दे रहे हैं। जो कतई बर्दास्त नहीं है। साथ ही उन्होंने कमलनाथ से मांग की है कि विरोधी गतिविधियों पर काम करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2T9HoOm