भोपाल जेल ब्रेक कांड की फिर से जांच होगी: गृहमंत्री ने कहा | MP NEWS

भोपाल। 2016 में दीपावली की रात हुए भोपाल जेल ब्रेक मामले की फिर से जांच कराए जाने के संकेत आ रहे हैं। जेल मंत्री बाला बच्चन ने जेल मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक के बाद दोबार जांच करने पर विचार करने की बात भी कही। बता दें कि इस मामले में 8 सिमी नेताओं का एनकाउंटर किया गया था। पुलिस ने उन्हे आतंकवादी बताया था जबकि कांग्रेस का कहना था कि यह एक साजिश थी। 

जेल मंत्री बाला बच्चन ने जेल मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक खत्म करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बाला बच्चन ने कहा कि भोपाल जेल ब्रेक के मामले की तमाम रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। इस मामले पर सीएम से बातचीत करने की बात भी बाला बच्चन ने कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पढ़ने पर मामले की दोबारा जांच भी कराई जा सकती है।

क्या है मामला
30-31 अक्टूबर, 2016 की दरम्यानी रात को भोपाल सेंट्रल जेल ब्रेक कर सिमी के आठ विचाराधीन क़ैदी भाग निकले थे।
जेल प्रशासन का कहना था कि उन्होंने टूथब्रश से चाबी बनाकर जेल का ताला खोला। 
सुबह पुलिस ने सभी 8 फरार कैदियों का एनकाउंटर कर दिया। 
जांच आयोग ने माना कि घटना के लिए 10 अधिकारी, कर्मचारी जिम्मेदार हैं।
इस घटना की जांच करने का जिम्मा सरकार ने सात नवंबर 2016 को उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एसके पांडे को सौंपा था।
दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर पर आपत्ति उठाई थी। 
दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया था कि फरार कैदियों के पैरों में वही जूते थे जो उस समय पुलिस कर्मचारियों के पास थे। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2FcFUyP