शिवराज सिंह चौहान: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र बनाएंगे | MP NEWS

भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की रेस में घायल होकर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री की प्लानिंग हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हे लोकसभा चुनाव के लिए गठित की गई संकल्प पत्र समिति में 9वां सदस्य सूचीबद्ध किया है। 

संकल्प पत्र समिति में कुल 20 सदस्य हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रचार प्रसार समिति का काम अरुण जेटली को सौंपा गया है। उनकी समिति में जेटली समेत कुल 8 लोग हैं। इसके अलावा सामाजिक एवं स्वयं सेवी संगठनों से संपर्क करने के लिए एक समिति बनाई गई है। मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को इसमें सदस्य बनाया गया है। नितिन गडकरी चेयरमैन होंगे। 

बता दें कि भाजपा की सुर्खियों में रहे शिवराज सिंह चौहान एवं कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों हाशिए पर हैं। मध्यप्रदेश के सबसे बड़े सर्वेयर होने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान पता नहीं लगा पाए कि वो 109 के आसपास सिमटने वाले हैं। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे को टिकट के लिए 'कैकैई रिटर्न' एपिसोड चलाया। टिकट मिलने के बाद वो अपने बेटे को सम्मानजनक जीत भी नहीं दिला पाए। इस खेल में कैलाश विजयवर्गीय को अपनी सीट भी गंवानी पड़ी। अब कैलाश विजयवर्गीय सिर्फ एक भाजपा नेता रह गए हैं। 


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2RdUb5E