भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में उत्तरप्रदेश वाली 'पोस्टर लगाओ प्रचार पाओ' ट्रिक यूज होने लगी है। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बाद अब एक होर्डिंग लगाया गया है, जिसमें प्रियंका गांधी को भोपाल से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है। बता दें कि भोपाल सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। पिछले 40 साल से यहां से कांग्रेस हारती आ रही है परंतु इस बार कार्यकर्ता कुछ नया देखने के मूड में हैं।
खास बात यह है कि इस पोस्टर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी के साथ संजय गांधी का भी फोटो लगा हुआ है। पोस्टर में लिखा है, 'परम आदरणीय प्रियंका गांधी जी को भोपाल लोकसभा से उम्मीदवार बनाया जाए। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर की भी भोपाल से चुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर थीं। करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस का टिकट दिए जाने की चर्चा है। पार्टी के कुछ नेता ऐसा चाहते हैं और अपनी इच्छा राहुल गांधी को बता चुके हैं।
वहीं दूसरी ओर मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग जोर पर है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश यादव ने बयान दिया है कि सलमान के नाम पर कांग्रेस पार्टी में मंथन चल रहा है। दरअसल, सलमान खान का जन्म इंदौर में ही हुआ था। उन्होंने अपने बचपन का काफी समय इंदौर में बिताया है। सलमान समय-समय पर इंदौर आते-जाते भी रहे हैं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2DssNII

Social Plugin