इंदौर। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब एक RSS कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। रतलाम जिले के कमेड़ गांव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता हिम्मत पाटीदार 38 साल का शव उनके ही खेत पर मिला है।
बिलपांक थाना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हिम्मत पाटीदार मंगलवार रात खेत पर सिंचाई के लिए गए थे। हिम्मत पाटीदार के परिजनों ने सुबह फोन लगाया लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। परिजन उसे ढूंढने खेत पहुंचे, यहां हिम्मत पाटीदार का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
घटना की सूचना तत्काल बिलपांक थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर FSL और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले कि जांच शुरू कर दी है। शव को PM के लिए जिला अस्पताल रवाना कर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना कि सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों कि गिरफ्तारी कि मांग की। पुलिस आपसी रंजिश से जोड़कर इस मामले को देख रही है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2Ra1Lcq

Social Plugin