GWALIOR में भाजपा नेता की हत्या, पुलिया के नीचे शव मिला | MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं की हत्याओं का क्रम जारी है। इंदौर, मंदसौर और बड़वानी के बाद अब ग्वालियर में भी भाजपा नेता की हत्या की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता छतर सिंह रावत का शव बेलगढ़ा थाना के पार्वती नदी पुलिया के नीचे मिला है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि मृतक का भाई नरेंद्र रावत भी भाजपा नेता है। 

भाजपा ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया
इधर भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेताओं की लगातार हो रहीं हत्याओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया है। भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, सागर सहित कई शहरों में भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार भाजपा विपक्षी दल की भूमिका में नजर आया। 

भाजपा नेताओं से बदला ले रहे हैं लोग
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर सीधा हमला करते हए कहा इन हत्याओं के पीछे बीजेपी नेताओं की ओर से किया गया ज़मीनों का हेरफेर और पैसों के लेनदेन का विवाद है। इसी वजह से हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा इंदौर के डिब्बा व्यवसायी संदीप अग्रवाल की हत्या में सुधाकर मराठा ने स्वीकार किया कि 5 करोड़ की सुपारी लेकर हत्या की गयी है। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की हत्या में भी जिस मनीष बैरागी का हाथ है वो भी भाजपा का कार्यकर्ता है। उसने खुद स्वीकार किया है कि बंधवार पैसे नहीं लौटा रहे थे इसलिए मैंने बंधवार की हत्या कर दी।



from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2T6brGL