भोपाल। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वचन पत्र में दर्ज अनुकंपा नियुक्ति संबंधी वचन को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जानकारियां मंगवाईं हैं। तय किया गया है कि एक अभियान के तहत अनुकंपा नियुक्ति के सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, मध्यप्रदेश शासन के उपसचिव सीबी पडवार के हस्ताक्षर से दिनांक 05 जनवरी 2019 को मध्यप्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं सभी विभागाध्यक्षों के लिए एक सर्कुलर क्रमांक सी-3-12/2018/1/3 जारी किया गया है। इसमें अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वो नियत समय में प्रक्रिया को पूरा करें।
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों से 31 दिसम्बर 2018 तक लंबित अनुकंपा नियुक्ति के सभी मामलों की जानकारी मांगी है। तय किया गया है कि एक अभियान चलाकर 01 माह की अवधि में सभी प्रकरणों का निराकरण कर दिया जाएगा।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2VwLbak

Social Plugin