महिला अधिकारी का CSP पति और बेटियां भी इस खेल में शामिल हैं: आरोप | INDORE NEWS

इंदौर। भारतीय सेना के मेजर और सीएसपी की पत्नी के बीच शुरू हुआ हाईप्रोफाइल डिस्प्यूट बढ़ता ही जा रहा है। मेजर के पिता ने दावा किया है कि वो अकेला शिकार नहीं हुआ है बल्कि इस रैकेट ने ऐसे कई लोगों को शिकार बनाया होगा। मेजर के पिता ने यह भी दावा किया कि महिला अधिकारी की जालसाजी में उसका सीएसपी पति और जवान बेटियां भी शामिल हैं। मेजर ने महिला अधिकारी को 'लुटेरी दुल्हन' बताया है। 

मेजर के पिता सतीश कुमार का आरोप है कि महिला जालसाज है। उसे उसका पति (सीएसपी) और बेटियां भी मदद करती हैं। शक है कि यह गिरोह कई लोगों को जाल में फंसा चुका है। कुछ लोगों ने बताया कि विधायक, पूर्व विधायंक और शहर के ख्यात क्लब में भी महिला का आना-जाना है। सतीश ने कहा कि महिला अधिकारी व उसका सीएसपी पति, उनके मेजर बेटे की हत्या भी करवा सकती थी।

मेजर और उसके पिता ने सबूत भेजे

मेजर के पिता सतीश कुमार ने पुलिस अफसरों को ऐसे फोटोग्राफ्स और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी है जिसमें महिला अश्लील बातें कर रही है। उसकी दो बेटियां अन्य सैन्य अफसरों के साथ फोटो खिंचवा रही है। मेजर ने पुलिस को कई ऑडियो रिकॉर्डिंग और वॉट्सएप चेटिंग भेजी है। इसमें महिला अधिकारी खुद मेजर से अश्लील बातें कर रही है। उसने कहा कि वह उससे बहुत प्यार करती है। उसके लिए कुछ भी कर सकती है। उस पर कुछ जिम्मेदारियां आ गई हैं। मेजर ने 50 से ज्यादा फोटो भी पुलिस को दिए हैं जिसमें शादी करने और बेटियों के साथ अन्य सैन्य अफसरों के साथ बगीचों में घूम रही है।

दोनों केस की जांच होगी

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक मेजर और महिला की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। दोनों पक्षों ने साक्ष्य उपलब्ध करवाए हैं। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) http://bit.ly/2RJLoIM