
इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि दोनों राज्यों को कई इलाकों में आसमान पर धुंध की चादर फैली हुई है जिससे हवाई, रेल और सड़क यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अमृतसर में पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर है। करनाल में में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है।
चंडीगढ़ में पारा लुढ़क कर 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके बाद हिसार में तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार तक कुछ जगहों पर बादल छाए रहने के साथ बारिश या ओले गिरने का भी अनुमान जताया है। इसके अलावा इस क्षेत्र में रविवार तक बेहद घना कोहरा छाया रहने का भी अनुमान है।
from News85.in http://bit.ly/2SBFTbC
Social Plugin